आरा: चौरी के दरना टोला गांव के समीप अज्ञात वाहन ने ससुराल से वापस लौट रहे बाइक सवार को रौंदा, मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 15, 2024 भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के दरना टोला गांव के समीप सोमवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने ससुराल से वापस लौट रहे बाइक सवार एक युवक को रौंद दिया। हादसे उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए अरवल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी हैं।