आरा: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, ससुराल से गांव आने के दौरान दरना टोला के समीप हुआ हादसा
Arrah, Bhojpur | Apr 15, 2024 चौरी थाना क्षेत्र के दरना टोला के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृत व्यक्ति सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी रमन सोनी के पुत्र अरविंद कुमार थे। ये अपने ससुराल हसन बाजार से वापस गांव लौट रहे थे तब ही दरना टोला के समीप अज्ञात वाहन टक्कर मार फरार हो गया। मृतक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।