आरा: भोजपुर में तेंदुए के हमले में महिला समेत 3 लोग हुए घायल, वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद
Arrah, Bhojpur | Apr 15, 2024 भोजपुर में तेंदुए के हमले में महिला समेत 3 घायलः खोजबीन के लिए ड्रोन लगाया गया; वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के राजपुताना पचैना गांव में सोमवार सुबह तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने एक महिला सहित तीन लोगों पर हमला कर घायल कर sदिया है। जख्मी महिला का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। गांव में तेंदुआ घुसने से अफरा-तफरी है।