ललितपुर: बीते लगभग 2 दिन पूर्व जाखलौन निवासी इकबाल की ट्रैक्टर से कुचलने से हुई मौत का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने
बीते लगभग 2 दिन पूर्व थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया वंशा के पास मध्य प्रदेश से ललितपुर गल्ला मंडी में अनाज बेचने जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कस्बा जाखलौन निवासी इकबाल उर्फ बंटी को रौद दिया था। उक्त घटना का रोंगटे खड़े कर देना वाला वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।