नवादा: समाहरणालय सभागार में जनता दरबार में 32 शिकायतें दर्ज, कई का किया गया ऑन स्पॉट निष्पादन
Nawada, Nawada | Sep 26, 2025 शुक्रवार शाम 5:20 में विज्ञप्ति जारी कर बताया गया जिला पदाधिकारी नवादा रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में आज समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्त्ता डॉ. अनिल कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। कुल 32 शिकायतें दर्ज की गईं।