ब्यौहारी: मोबाइल से फोटो लेने पर भड़का प्रभारी, भाई को बचाने आए युवक की हुई हत्या, आरोपी हिरासत में
पपौंध थाना क्षेत्र के तिखवा गांव में धान खरीदी केंद्र के पास शुरू हुआ एक मामूली विवाद जानलेवा साबित हो गया। मोबाइल से फोटो लेने की बात पर हुए झगड़े में घायल युवक की इलाज के दौरान आठ दिन बाद शनिवार को मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी धान खरीदी केंद्र प्रभारी को हिरासत में लेकर शनिवार दोपहर 2 बजे से जांच शुरू कर दी है।