उज्जैन शहर: ₹25 करोड़ की लागत से बनने वाले ओपन सेंट्रल प्लाजा का कार्य प्रगति पर
उज्जैन में रीगल टॉकीज की जगह बनने वाले ओपन सेंट्रल प्लाजा का निर्माण कार्य तेज हो गया है।करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट के तहत पहले पुरानी बिल्डिंग को तोड़ा गया और अब खुदाई का काम जारी है।इस प्लाजा में बेसमेंट और दो मंजिल होंगी, जिसमें कई दुकानें, शोरूम और ऑफिस बनाए जाएंगे।साथ ही 90 से अधिक कारों और 200 बाइक की पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध है