हरनौत थाना क्षेत्र के हरनौत बाजार अंतर्गत वीर कुंवर सिंह चौक स्थित फ्लिपकार्ट आउटलेट पर हुई करीब ढाई लाख रुपये की नकद और उपकरणों की लूट का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर अपराधियों को लूटे गए सामान के साथ दबोच लिया है। सदर डीएसपी टूर संजय कुमार जायसवाल ने हरनौत थाना परिसर में सोमवार की दोपहर 2:30 बजे प्रेस,