डुमरांव: गन्ने का जूस बेचने वाले मजदूर की बिहार टॉपर बेटी को नया भोजपुर थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित
Dumraon, Buxar | Mar 31, 2026 पुराना भोजपुर की प्रतिभाशाली छात्रा पूजा कुमारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने सम्मानित किया। पूजा ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में राज्य स्तर पर टॉप-10 रैंक हासिल कर पूरे इलाके का गौरव बढ़ाया है। इसी खुशी को साझा करने के लिए नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार मंगलवार की दोपहर पूजा के घर पुराना भोजपुर के तकिया मोहल्ला बिंद टोली पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया।