डेहरी: रोहतास में रोको-टोको अभियान के तहत 381 वाहनों की जांच, ₹1,36,000 का जुर्माना वसूला गया
Dehri, Rohtas | Feb 1, 2025 अपराधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए रोहतास पुलिस ने रोको-टोको अभियान चलाया। बीते 24 घंटे में विभिन्न थाना क्षेत्रों में 381 वाहनों की जांच की गई। शनिवार को दोपरह क़रीब 3 बजे एसपी रोशन कुमार ने जानकारी दी कि जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से ₹1,36,000 का जुर्माना वसूला गया।