डेहरी: डॉ. आदित्य पटेल ने कहा, मधुमक्खी पालन से किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी संभव है
Dehri, Rohtas | Feb 1, 2025 गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के कीट विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. आदित्य पटेल ने किसानों को अतिरिक्त आय के साधन अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने मधुमक्खी पालन को बेहतरीन विकल्प बताते हुए शनिवार को शाम 4:00 बजे करीब कहा कि इससे शहद, मोम, मधु-विष,प्रोपोलिस जैसे उत्पाद मिलते हैं।