जमुई जिले में बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा पांच तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी और कोचिंग संस्थानों की कक्षाएं 25 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। उक्त जानकारी 6 बजे दी गई। डीएम श्री नवीन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह निर्णय लिया है।