गोरखपुर: चिलुआताल पुलिस ने गैर इरादतन कत्ल के इल्जाम में दो महिला समेत तीन लोगों को देवी टोला से किया गिरफ्तार
बीते दिनों चिलुवाताल थाना क्षेत्र के देवी टोला में एक व्यक्ति की डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई थी।इस मामले में चिलुआताल पुलिस ने दो महिला समेत तीन लोगों को आज देवी टोला से गिरफ्तार किया है।इनके पास से कत्ल में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया गया है। न्यायालय ने आज तीनों आरोपियों को जेल रवाना कर दिया।