चायल: महमूदपुर मनौरी और ब्रिज के पास बालू लदे डंपर के ब्रेक फेल, चार पहिया वाहन हुआ क्षतिग्रस्त
कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित महमूदपुर मनौरी ओवरब्रिज के पास बालू लदे डंपर के ब्रेक फेल होने से एक चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में बैठे दो लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गुरुवार शाम 6 बजे मिली जानकारी!