चाईबासा कल्याण विभाग द्वारा संचालित चक्रधरपुर स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास की जर्जर स्थिति को लेकर शनिवार को भाजपा नेता सह पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास भवन की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार पर आदिवासी छात्राओं की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।