मजदूरों से काम करा कर पैसा नहीं देने मामले में 44 वर्षीय सुरेंद्र दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। सुरेंद्र दास, छतरपुर थाना क्षेत्र के के गोपालपुर का रहने वाला है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पाटन निवासी सह मजदूर प्रमोद भुइयां ने 2023 में शहर थाना में आवेदन देते हुए मामला दर्ज कराया था।