गौतम बुद्ध नगर: जेपी विश्व टाउन सोसायटी में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की 24 वर्षीय बेटी ने 29वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या
नोएडा में स्थित जेपी विश टाउन सोसाइटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोसाइटी में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की 24 वर्षीय बेटी ने सोसाइटी की 29वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान मूल रूप से 24 वर्षीय रिधा मुस्तफा के रूप में हुई है।