भिंड नगर: विजय लक्ष्मी गार्डन में ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित, विधायक ने समाज सेवा और शिक्षा के लिए आगे आने का दिया संदेश
भिंड। शहर के विजयलक्ष्मी गार्डन में ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ट्रस्ट द्वारा ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिलेभर से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में लहार विधायक अमरीश शर्मा 'गुड्डू' भी शामिल हुए, जिनका संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्पमाला एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।