मालथोन: मालथौन में खरीदी केंद्रों पर हजारों क्विंटल अनाज खुले आसमान के नीचे, परिवहन में लापरवाही और बारदाने की कमी
Malthon, Sagar | May 15, 2026 मालथौन क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं, चना और मसूर की खरीदी व्यवस्था प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। गुरुवार शाम को करीब 6 बजे अचानक बदले मौसम और करीब दस मिनट तक हुई बारिश की बौछारों ने खरीदी केंद्रों पर खुले आसमान के नीचे पड़े हजारों क्विंटल अनाज को संकट में डाल दिया है। अचानक आए इस मौसम परिवर्तन से अपनी उपज लेकर पहुंचे।