धनौरा: गजरौला हाईवे पर रोडवेज बस में घुसी कार, महिला और ड्राइवर की मौत, एक की हालत गंभीर
गजरौला : हाइवे पर सवारियों को उतार रही रोडवेज बस में पीछे से आ रही कार टकरा गयी। हादसे में महिला और चालक की मौत हो गयी जबकि महिला का पुत्र घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी भिजवा दिया। वहीं घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गयी। जानकारी के अनुसार मंडी धनौरा के मुहल्ला सोसाईटी निवासी पुष्पा देवी अपने पुत्र सुमित अग्रवाल।