दरभंगा: जाले BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत: CCTV फुटेज में दिखे मारपीट और घसीटने के विज़ुअल, दहेज हत्या का केस दर्ज
दरभंगा के जाले प्रखंड के BDO मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। अमृता की मौत 4 जुलाई को हुई थी, जिसके बाद सामने आए दो CCTV वीडियो ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। वीडियो में कुछ लोग अमृता के साथ मारपीट करते और उसे सीढ़ियों से घसीटते दिखाई दे रहे हैं।