फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रूरिया के रहने वाले व्यक्ति ने दबंगों पर लगाया घर में घुसकर मारपीट का आरोप
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रूरिया के रहने वाले व्यक्ति ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया है ।उसका आरोप है कि पड़ोस के ही तीन से चार लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट की ।जिसमें वह और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसकी शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से भी थी। लेकिन थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई ।