उधवा प्रखंड क्षेत्र के अमानत दियारा पंचायत अंतर्गत शिव मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय आयोजित 24 प्रहर व्यापी लीला संकीर्तन के दूसरे दिन भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव पहुंचे। बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे जानकारी मिली कि आयोजन समिति के सदस्यों ने बजरंगी प्रसाद यादव को फूल माला-पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।