बेतिया: बेतिया में अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज़, ड्रोन से हुई निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी
आज 7 जून शनिवार सुबह करीब 7 बजे बेतिया के तमाम मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। शहर के प्रसिद्ध हाथी खाना मस्जिद के ईदगाह में भी शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी गई, वहीं भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।