बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM की अध्य्क्षता में सहकारिता विभाग की हुई समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश
कार्यालय कक्ष में DM श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक बैठक आयोजित की गई. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे जनसंपर्क विभाग द्वारा मिली. बैठक के दौरान सहकारिता विभाग अंतर्गत योजनाओं एवं कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.