मंझनपुर 'कोतवाली के ओसा गांव निवासी बड़कू की सात वर्ष पहले रीतू के साथ शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय रीतू घरेलू कलह की वजह से परेशान थी। इसको लेकर पति से भी उसकी अनबन रहती थी। रविवार की सुबह 10 बजे पति 'बड़कू से कहासुनी हुई। इसके बाद पति कहीं चला गया। एक घंटे बाद रीतू का शव घर के भीतर फांसी पर लटकता मिला।