महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल जाम गेट पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे चलती कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार लपटों की चपेट में आ गई। कार में सवार चार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।