गुना: गंभीर हालत में ज़िला अस्पताल में भर्ती कंचनपुरा निवासी महिला को गौ सेवक ने निशुल्क रक्तदान कर बचाया
Guna, Guna | Sep 14, 2025 गुना की ग्राम पंचायत विनायक खेड़ी के कंचनपुरा निवासी पतंगी बाई सपेरा को 14 सितंबर को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती किया। जिसे बी पॉजिटिव ब्लड की जरूरत थी। गौ सेवक राम सिंह रजक ने 14 सितंबर को बताया, सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचकर निशुल्क रक्तदान किया। रक्तदान से समय पर महिला को उपचार मिल सका। महिला की जान बचाई जा सकी।