मांझी: रामघाट पर स्नान के दौरान 8 वर्षीय बालक डूबा , तलाश जारी
Manjhi, Saran | Jun 18, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के गौरी मठिया गांव निवासी सुनील गिरी का 8 वर्षीय पुत्र शेरु गिरी गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे मांझी के रामघाट पर स्नान के दौरान सरयू नदी में डूब गया। जानकारी के अनुसार 25 जून को होने वाली नई घर की पूजा पाठ के लिए जल लेने महिलाओं के साथ करीब आधा दर्जन बच्चे भी घाट पहुंचे थे। इसी दौरान स्नान करते समय शेरु गहरे पानी में चला गया और डूब गया।