बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटी गांव के पास शनिवार शाम को ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में युवक का पैर टूट गया, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया।