नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सिंघौल पंचायत के पंचायत समिति सदस्य को पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने शनिवार की रात 9 बजे बताया कि हत्या के प्रयास के आरोपी सिंघौल पंचायत के वर्तमान पंचायत समिति सदस्य पारस नाथ गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।