स्याना: खानपुर मार्ग से बसों में सवार होकर लोधी समाज के लोग हरियाणा के गुरुग्राम के अधिवेशन में शामिल होने के लिए रवाना
Siyana, Bulandshahr | Apr 5, 2026
नगर के खानपुर मार्ग से बसों में सवार होकर सैकड़ो लोधी राजपूत समाज के लोग हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित अधिवेशन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। रविवार को भाजपा के क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में दर्जनों बसों में सवार लोधी राजपूत समाज के लोग गुरुग्राम में आयोजित अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण सभा के अधिवेशन में शामिल होने के लिए रवाना हुए