कन्नौज: एसपी निर्देश में अभियान के क्रम में यातायात पुलिस ने 97 वाहनों के चालान ,18 हूटर सायरन और प्रेशरहॉर्न वाहनों से निकलवाए
शासन एवं यातायात निदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में 11 से 25 जून तक वाहनों में हूटर, सायरन, लाल नीली बत्ती, ब्लैक फिल्म लगाने वालों के वाहनों के विरुद्ध चलाया जा रहा है। जिले में बुधवार को यातायात पुलिस व थानों की पुलिस ने विभिन्न स्थानों, मुख्य चौराहों पर वाहनों की चैकिंग की। जिनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई। जिसमे 97 वाहनों के चालान किए।