कन्नौज: भांजी ने हड़पी भांजे की जमीन मामा ने एसपी ऑफिस में दिया शिकायती पत्र, भांजी पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप
बिल्लौर थाना क्षेत्र के भूड़ सरैया गांव निवासी विजय के द्वारा बुधवार को कन्नौज एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए जानकारी दी है, कि उसका भांजा अमित तिर्वा थाना क्षेत्र के त्रिमुखा गांव का रहने वाला है। जिसका अपहरण करवाकर उसकी सगी बहन सर्वेश कुमारी के द्वारा कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर वह गुमराह करके अपने भाई की जमीन को दान पत्र अपने नाम कर ली।