शाजापुर: पचोर पेट्रोल पंप हादसे में मंत्री गौतम टेटवाल ने शाजापुर अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना
राजगढ़ जिले के पचोर स्थित पेट्रोल पंप पर हुई आगजनी की घटना के बाद मध्य प्रदेश शासन के मंत्री गौतम टेटवाल मंगलवार सुबह8.30 बजे करीब शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने हादसे में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और बेहतर उपचार का भरोसा दिलाया। मंत्री टेटवाल ने घायलों एवं उनके परिजनों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ीहै