एटा: एटा में दवा व्यापारियों ने प्रदर्शन किया, ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग की, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Etah, Etah | May 20, 2026 जनपद एटा में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जिलेभर के दवा व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। बुधवार को एटा जिला कलेक्टरेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर व्यापारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। इस दौरान दवा व्यापार बंद का शहर और कस्बों में व्यापक असर देखने को मिला हैएटा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार सुबह जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।