बख्तियारपुर: मौसम बदला: बख्तियारपुर में तेज हवा और गरज के साथ बारिश
बख्तियारपुर में शुक्रवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह करीब 8 बजे से तेज हवा, बिजली की गरज और झमाझम बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने और काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा जैसा माहौल बना हुआ है। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो