लकड़ी नबीगंज: मदारपुर बाजार पर जिला पार्षद रमेश सिंह द्वारा कराया जा रहा शौचालय का निर्माण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ
लकड़ी नवीगंज प्रखंड क्षेत्र के मदारपुर बाजार पर जिला पार्षद रमेश सिंह द्वारा शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे आसपास के व्यावसायिक ग्रामीणों को शौचालय जाने में अब बाजार में परेशानी नहीं होगा। ग्रामीणों ने बताया कि विगत कई वर्षों से बाजार पर शौचालय नहीं था। जिस पुरुष के साथ-साथ महिलाओं को भी बाजार में आने के बाद शौचालय जाने में परेशानी होती थी ।