नए साल के जश्न में घंटाघर चौक पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बुधवार, गुरुवार रात्रि 12:05 पर पुलिस ने कमर कस ली। युवाओं द्वारा सड़क पर नाच-गाना और पटाखों से हंगामा मचाने की कोशिशों को विफल करते हुए पुलिस ने सख्ती बरती। ट्रैफिक जाम न लगे इसके लिए बैरिकेडिंग की गई और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया गया।