हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर यातायात पुलिस ने ओवर स्पीड वाहनों से होने वाले हादसों में कमी लाने के लिए हरियाणा रोडवेज बस सहित 15 वाहनों के चालान किए हैं। आपको बता दे की यातायात पुलिस ने विभिन्न जगहों पर नाका लगाकर इस चालानी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भविष्य में भी चालानी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।