धमतरी: गांव की महिलाओं ने खनिज निरीक्षक को चूड़ियां सौंपकर किया प्रदर्शन, जमकर हुआ हंगामा
धमतरी जिले में रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन धड़ल्ले से जारी है। फिर भी खनिज विभाग द्वारा इसमे कोई कार्रवाई नही किया जा रहा। जिसको लेकर लोगों में खनिज विभाग के खिलाफ काफी नाराजगी देखने को मिल रहा है। वही शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं होने से ग्राम सेमरा बी में भाजपा नेता और महिलाओं ने अवैध रेत परिवहन कर रहे 10 हाइवा वाहनों को रोक कर जमकर हंगामा किया।