सुपौल: सुपौल में सखी वार्ता' में महिलाओं को अधिकारों व सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी
Supaul, Supaul | Jul 9, 2026 सुपौल में महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW) द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सुपौल प्रखंड के कर्णपुर पंचायत भवन में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कर्णपुर, बलहा और सुखपुर सोल्हनी पंचायत की सेविकाओं एवं अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।