बारुन: बीआरबीसीएल में हड़ताल खत्म, प्रबंधन ने श्रमिकों की सभी मांगें मानी
बीआरबीसीएल एनटीपीसी कांग्रेस (इंटक) मजदूर यूनियन के तत्वाधान में चल रहे धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया। यह धरना अरुण कंस्ट्रक्शन सहित अन्य ठेका कंपनियों के खिलाफ श्रमिकों की पांच सूत्री मांगों को लेकर किया जा रहा था। धरना का नेतृत्व इंटक के बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री भोला यादव कर रहे थे, जबकि शाखा सचिव राजेश सिंह भी शामिल थे।