हुज़ूर: भोपाल के जहांगीराबाद में अवैध अहाते पर पुलिस की कार्रवाई, 15 शराबी पकड़े गए
Huzur, Bhopal | May 3, 2025 राजधानी के जहांगीराबाद इलाके में अवैध रूप से संचालित अहाते पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहांगीराबाद पुलिस ने शराब की दुकान के बगल में चल रहे एक अवैध रेस्टोरेंट अहाते से 15 शराब पीने वालों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी की अगुवाई में यह कार्रवाई उस समय की गई जब मौके पर शराब पीते हुए लोगों की भीड़ देखी गई|