अररिया: मुरब्बल्ला के समीप चारपहिया वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jun 22, 2026 अररिया फारबिसगंज मार्ग में मुरब्बल्ला के समिप चारपहिया वाहन कि चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।