सारंगपुर: राजस्व महाअभियान में लापरवाही बरतने पर सारंगपुर एसडीएम की बड़ी कार्रवाई 15 पटवारियो को कारण बताओ नोटिस मांगा जवाब
अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सारंगपुर संजय उपाध्याय ने राजस्व महा अभियान में नक्शा तरमीम कार्य में लापरवाही बरतने वाले 15 पटवारियो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया है ।और संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए ।यह कार्रवाई पचोर तहसीलदार के प्रतिवेदन पर की गई।