सारंगपुर: सारंगपुर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर लामबंद हुए पार्षद कलेक्टर को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव
सारंगपुर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल के खिलाफ मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पार्षद राजगढ़ पहुंचे और कलेक्टर गिरीश मिश्र को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा ।करीब एक दर्जन पार्षद पहुंचे। जिनका आरोप हे की अध्यक्ष के पद पर रहते हुए नियमों का पालन नहीं किया, भ्रष्टाचार चरम पर है, व विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं ।पार्षदों की बैठक नहीं बुलाते हैं।