हाथरस: शासन ने जिलाधिकारी राहुल पांडेय का किया तबादला, गाजियाबाद प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स होंगे हाथरस के नए जिलाधिकारी
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद हाथरस के जिलाधिकारी राहुल पांडेय का तबादला किया गया है, जिलाधिकारी राहुल पांडेय पिछले करीब 1 वर्ष से ज्यादा समय से जनपद में तैनात थे, IAS राहुल पांडेय को विशेष सचिव राज्य कर विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही गाजियाबाद प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स को हाथरस नया जिलाधिकारी बनाया गया है।