हाथरस: गांव नगला तजना पर एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला तजना पर एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में व्यक्ति अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची, इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई।