मानपुर नगर के बस स्टैंड मे युवक कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मानपुर बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की। यह प्रदर्शन इंदौर में दूषित पानी पीने से हो रही मौतों और पत्रकारों के साथ मंत्री के कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में किया गया।